हमर छत्तीसगढ़

बिलासपुर: NTPC सीपत प्लांट में बड़ा हादसा, प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूटने से 2 मजदूरों की मौत, 5 घायल

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत स्थित NTPC (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) पावर प्लांट में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यूनिट-5 में चल रहे वार्षिक मेंटेनेंस कार्य के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म के अचानक टूटने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी है।

हादसे का विवरण

हादसा सीपत थाना क्षेत्र के NTPC प्लांट की 500 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-5 में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म अचानक ध्वस्त हो गया, जिसके कारण वहां काम कर रहे मजदूर नीचे गिर पड़े। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन मजदूरों का इलाज NTPC के अस्पताल में चल रहा है। दो अन्य गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल और अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button