हमर छत्तीसगढ़

गरियाबंद में मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी नक्सली समेत कई ढेर

गरियाबंद। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार सुबह थाना मैनपुर क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गरियाबंद E30, STF और COBRA की संयुक्त टीम रवाना हुई। मौके पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई, जिसमें एक करोड़ रुपये के इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर मनोज समेत कई बड़े नक्सली मारे गए हैं।

गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि बड़े नक्सली मारे गए हैं और अभियान पूरी तरह समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशासन ने इलाके के लोगों से घरों से बाहर न निकलने और सुरक्षा बलों को सहयोग करने की अपील की है।

जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां नक्सलियों के खिलाफ कड़े अभियान को रणनीति और सतर्कता के साथ आगे बढ़ा रही हैं।

Related Articles

Back to top button