हमर छत्तीसगढ़
साधु के भेष में चोरी, बालोद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

बालोद। साधु के भेष में घूम रहे पंजाब के दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने एक मोबाइल शॉप संचालक को गुमराह कर आईफोन के दो चार्जर औ.र जेब से 600 रुपए नकद चुरा लिए थे।
जानकारी के अनुसार आरोपी सूरज नाथ और मोती नाथ, भदौर कसार रोड (पंजाब) के निवासी हैं। दोनों बुधवारी बाजार इलाके में साधु बनकर घूमते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 128 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



