हमर छत्तीसगढ़
शराब घोटाला: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ईओडब्ल्यू की बड़ी छापेमारी, 10 ठिकानों से दस्तावेज जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध विंग (EOW) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर समेत प्रदेशभर के 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर में 3 से 4 जगहों पर दबिश दी गई है। राजधानी के देवनगरी स्थित शराब कारोबारी अवधेश यादव के घर भी ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची और दस्तावेजों की जांच की।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई में शराब कारोबारियों के ठिकानों से कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। ईओडब्ल्यू टीम सभी रिकॉर्ड खंगाल रही है। शराब घोटाले में इससे पहले भी कई कारोबारी और अफसर जांच के दायरे में आ चुके हैं।



