हमर छत्तीसगढ़
नवा रायपुर में बड़ा सड़क हादसा: मंत्री के भतीजे निखिल कश्यप की मौके पर मौत, बुलेट के उड़ गए परखच्चे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और महज 19 वर्षीय निखिल कश्यप की सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा नवा रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब उनकी बाइक तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई।
मौके पर ही हो गई मौत, दूसरा युवक घायल
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सत्य साईं अस्पताल के पास हुई। निखिल कश्यप अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी अचानक वाहन डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट बाइक के परखच्चे उड़ गए और निखिल की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है।
पुलिस जांच में जुटी
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।



