हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शराब पीकर स्कूल जाने वाले शिक्षक बर्खास्त होंगे, FIR भी दर्ज होगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने शराब पीकर स्कूल जाने वाले शिक्षकों पर सख्ती का ऐलान किया है। अब ऐसे शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार शिक्षकों के वेतन और सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी कर रही है, लेकिन अनुशासन बनाए रखना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर से शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर पढ़ाई की बजाय मटरगस्ती करते हैं।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि ऐसे शिक्षक किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर उन पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस तरह की लापरवाही से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और गलत संदेश जा रहा है।

Related Articles

Back to top button