महासमुंद की दिव्या रंगारी ने रचा इतिहास, भारतीय अंडर-16 महिला बास्केटबॉल टीम सेमीफाइनल में

महासमुंद। मलेशिया में 13 से 19 सितंबर तक आयोजित अंडर-16 वूमेंस एशिया कप 2025 में छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की बेटी दिव्या रंगारी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर इतिहास रच दिया। भारतीय अंडर-16 महिला बास्केटबॉल टीम ने लगातार तीन जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया है, जिसमें दिव्या ने अहम भूमिका निभाई।
भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन
भारतीय टीम में तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी शामिल हैं। टीम ने पहले मैच में ईरान को 70-67, दूसरे में उज्बेकिस्तान को 81-69 और तीसरे में समोआ को 71-54 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह उपलब्धि भारतीय अंडर-16 महिला बास्केटबॉल के लिए ऐतिहासिक है। टीम 18 सितंबर को सेमीफाइनल खेलेगी।
छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर
दिव्या रंगारी के नेतृत्व में भारतीय टीम की इस उपलब्धि से महासमुंद और छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है। छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष राजीव जैन, चेयरमैन विजय अग्रवाल, नरेश डाकलिया, राजीव चैबे, राजेश गौर, मुख्य प्रशिक्षक अनिथा पॉलदुरई, सहायक प्रशिक्षक रोहित, उमा कांत, सांसद रूपकुमारी चैधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिंहा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू, जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, संतोष सोनी, किरण महाडीक, हुलसी चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, दिव्या के पिता विनोद रंगारी, माता सपना रंगारी, सुभाष मंडल, श्रेया घोष और राइमा दास ने दिव्या और टीम को शुभकामनाएं दीं।
गर्व का पल
दिव्या रंगारी की इस उपलब्धि ने न केवल महासमुंद बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। सेमीफाइनल में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हैं।



