हमर छत्तीसगढ़
मणिपुर हमले में बस्तर के रंजीत कश्यप शहीद, सीएम विष्णुदेव साय ने जताई संवेदना
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस हमले में बस्तर के राइफलमैन रंजीत कश्यप सहित दो जवान शहीद हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र हमेशा उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद रखेगा।
सीएम साय ने शहीद जवानों को नमन करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार परिजनों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों का त्याग हम सभी को देश की रक्षा और एकता के मार्ग पर और अधिक दृढ़ संकल्पित करता है।



