मनीराम तारम बना किसानों का लुटेरा, डौंडीलोहारा में खुलेआम रिश्वत का कारोबार!

मनीराम तारम बना किसानों का लुटेरा, डौंडीलोहारा में खुलेआम रिश्वत का कारोबार!
बालोद:- छत्तीसगढ़ में बालोद जिले के बिजली विभाग डौंडीलोहारा में पदस्थ मनीराम तारम का नाम अब भ्रष्टाचार और लूट का प्रतीक बन चुका है। यह तथाकथित अधिकारी अब जनता का सेवक नहीं, बल्कि किसानों की खून-पसीने की कमाई लूटने वाला बन गया है। ग्राम राघोनवागांव के गरीब हमारे विश्वसनीय सूत्र किसानों ने बताया कि इस अफसर ने 25 केवी ट्रांसफार्मर को 63 केवी करने और अस्थायी कनेक्शन दिलाने के नाम पर ठगी की हदें पार कर दी हैं।बताया जा रहा है कि फागराम, राधेश्याम, गिरधारी, नुपलाल, चैतुराम और शत्रुघन जैसे मेहनतकश किसानों से इस धूर्त अफसर ने 20-20 हजार रुपये ऐंठ लिए। पैसा लेने के बाद मनीराम तारम ने न कोई रसीद दी, न कोई काम किया — उल्टा किसानों को “आज-कल” कहकर महीनों से घुमाता और अपमानित करता रहा।ये वही मनीराम है जो कुर्सी की आड़ में लालच, झूठ और धंधेबाज़ी का साम्राज्य चला रहा है। विभाग के अंदर इसकी गंदी जड़े इतनी फैल चुकी हैं कि इसके कारनामों पर अधिकारी चुप हैं, मानो सबकी जेब में कुछ हिस्सेदारी पहुंच रही हो। किसानों की मेहनत का पैसा यह अपनी जेब में भरकर सरकारी सिस्टम पर तमाचा मार रहा है।अब सवाल है — क्या जिला प्रशासन ऐसे भ्रष्ट, निकृष्ट और निर्दयी अफसर पर कार्रवाई करेगा?अगर नहीं, तो यह समझ लेना चाहिए कि बालोद में किसानों की न्याय की आवाज़ कुचल दी गई है और सरकारी तंत्र भ्रष्टाचार के कीचड़ में सिर से लेकर पैर तक डूब चुका है।
किसान बोले — अब और नहीं! मनीराम तारम को निलंबित कर जेल भेजो!



