आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का उत्सव—कोसागोंदी में दो दिवसीय देवी जय झांकी प्रतियोगिता

रिपोर्टर:- रिखी साहू
बालोद/पलारी:—छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के विकासखंड गुरूर अंतर्गत ग्राम कोसागोंदी में आस्था, परंपरा और सामाजिक सहभागिता का भव्य संगम देखने को मिलेगा। जय भारतीय जस झांकी एवं भजन मंडली तथा समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में 07 एवं 08 फरवरी को रामजानकी मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय देवी जय झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और सामूहिक जिम्मेदारी का सशक्त मंच है।कार्यक्रम का शुभारंभ 07 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कोसागोंदी ग्राम विकास समिति अध्यक्ष अवेन्द्र निशाद होंगे। अध्यक्षता ग्राम विकास समिति उपाध्यक्ष थान सिंह साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम विकास समिति सचिव टोमन लाल निशाद, कोशाध्यक्ष तिलक राम साहू, वरिष्ठ नागरिक प्रहलाद साहू, लेखराम साहू, रघुवीर निशाद, भंवर लाल साहू, कोटवार झुम्मन दास मानिकपुरी, सफल कृषक साकेत कुमार साहू, पूर्व उप सरपंच पंकज साहू, जिला यादव समाज महामंत्री भूषण लाल यादव तथा पूर्व पंचगण झग्गर लाल साहू, दिलीप निर्मलकर और कोसागोंदी साहू समाज उपाध्यक्ष माधव राम साहू की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। यह मंच गांव के हर वर्ग को जोड़ते हुए सामूहिक सहभागिता का संदेश देगा।समापन समारोह 08 फरवरी को आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी अशोक साहू होंगी। अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संजय साहू करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू, जनपद पंचायत सभापति संध्या आजेन्द्र साहू, नरेश मदन साहू, ग्राम पंचायत कोसागोंदी सरपंच तुलसी कमलेश्वर साहू, ओझागहन सरपंच गंगा बालक राम साहू, पिकरीपार सरपंच पंचशीला धनराज साहू, डोटोपार सरपंच चन्द्रकला एकनारायण साहू, कोसागोंदी उपसरपंच लुप्रभा साहू, पूर्व सरपंच सरस्वती सुरेन्द्र साहू, कोसागोंदी साहू समाज अध्यक्ष तुंगन लाल साहू, निशाद समाज अध्यक्ष मोतीलाल निशाद, पूर्व ग्रा. अ. नि. समाज अध्यक्ष मिलऊ राम निशाद तथा वरिष्ठ नागरिक पनेश्वर निशाद शामिल होंगे।
इसी दिन प्रातः 9 बजे विशेष आगमन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शासकीय महाविद्यालय बासीन के व्याख्याता प्रीतकुमार साहू रहेंगे। अध्यक्षता कोसागोंदी सोसायटी अध्यक्ष आलोक पटेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय प्राथमिक शाला पिकरीपार के प्रधान पाठक लीलाराम साहू, प्रेस रिपोर्टर क्लब बालोद उपाध्यक्ष उत्तम साहू, प्रेस रिपोर्टर क्लब ब्लॉक गुरूर अध्यक्ष रिखीराम साहू, ग्राम पंचायत ओझागहन सचिव हेमलाल साहू, नवीन कृषि केंद्र कोसागोंदी संचालक मिथलेश साहू, ग्राम पंचायत कोसागोंदी पूर्व पंच उमेंद साहू, वरिष्ठ नागरिक महंगू निशाद, शंकर लाल कुर्रे, ग्राम पेयजल कोसागोंदी कोशाध्यक्ष टिकेश साहू, कोसागोंदी निवासी कारपेंटर नेमचंद साहू, खेरथा निवासी कारपेंटर इंद्रजीत निशाद तथा ग्राम पंचायत कोसागोंदी पंच श्यामलाल साहू एवं सोमन लाल साहू उपस्थित रहेंगे।आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश निशाद, उपाध्यक्ष रवि निर्मलकर, सचिव/संचालक दिनेश कुमार निशाद, सहसचिव शैलेन्द्र निशाद, कोशाध्यक्ष ढलेश्वर निशाद और संरक्षक छत्रपाल साहू, विशाल निशाद, डोमार निशाद, अजय निर्मलकर एवं देवप्रकाश निशाद ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन 07 फरवरी को जय मां शारदा जस झांकी परिवार ग्राम परसाडीह (डौण्डीलोहारा) द्वारा सुमरनी, दुर्गम वध एवं नरसिंह अवतार की सशक्त प्रस्तुति दी जाएगी। समापन दिवस 08 फरवरी को जय मां जगदंबा जस झांकी परिवार पचपेड़ी (भखारा), जय श्रीराम रामधुनी मंडली खुटेरी (गुण्डरदेही), जय महाकाली पूरन जस झांकी परिवार देवकोट (गुरूर) तथा जय बैगिन गुढ़ी दाई अजय जस झांकी एवं फाग परिवार निपानी (बालोद) अपनी प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत करेंगे।प्रतियोगिता में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। सहायक प्रोग्रामर विपणन कोंडागांव के टोकेश्वर साहू द्वारा अनुशासन के लिए 2501 रुपये, मशीन ऑपरेटर रायपुर के नरोत्तम यादव द्वारा वेशभूषा हेतु 2501 रुपये, कोसागोंदी निवासी गौ सेवक पन्नू राम साहू एवं पैरा कटर ऑपरेटर मेघनाथ साहू द्वारा संगीत के लिए 2501 रुपये तथा कोसागोंदी की श्री राधा के श्याम फाग उत्सव समिति द्वारा झांकी के लिए 2501 रुपये का विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही, सभी सहभागी जस झांकी परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक संरक्षण और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहरण है, जो ग्राम कोसागोंदी को एकता और सकारात्मक सोच के सूत्र में बांधता



