हमर छत्तीसगढ़

बोधन भट्ट के खिलाफ थाना सनौद में शिकायत, प्रेस रिपोर्टर क्लब के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त कार्रवाई की मांग

 

रिर्पोट:- उत्तम साहू

बालोद/पालारी : छत्तीसगढ़ प्रेस रिपोर्टर क्लब के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक एवं मानहानिकारक टिप्पणी के मामले में अब कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। संगठन की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रेस रिपोर्टर क्लब पदाधिकारियों द्वारा पुलिस प्रशासन को शिकायत सौंपकर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है। मामले को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में रोष व्याप्त है तथा उन्होंने इस प्रकार की अमर्यादित भाषा के प्रयोग को पत्रकार समाज के सम्मान पर सीधा आघात बताया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेस रिपोर्टर क्लब के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने वाले बोधन भट्ट पिता स्व गेंदु के खिलाफ प्रेस रिपोर्टर क्लब जिला बालोद उपाध्यक्ष उत्तम साहू, ब्लाक अध्यक्ष रिखीराम साहू, पत्रकार रवि कोसरे आदि द्वारा सनौद थाना में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई है। शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन एवं उसके पदाधिकारियों के विरुद्ध अमर्यादित एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे संगठन की छवि धूमिल करने का प्रयास हुआ है।थाना सनौद पुलिस द्वारा शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले में उचित जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सोशल मीडिया पर की जाने वाली किसी भी प्रकार की अभद्र एवं मानहानिकारक टिप्पणी को गंभीरता से लिया जाएगा तथा जांच उपरांत विधिसम्मत कदम उठाए जाएंगे। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि मामले में त्वरित जांच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।इसी क्रम में सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में प्रेस रिपोर्टर क्लब के सदस्यों को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले बोधन भट्ट, निवासी ग्राम पंचायत मालीघोरी, जिला बालोद के विरुद्ध भी शिकायत पत्र को संलग्न करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। संबंधित व्यक्ति द्वारा संगठन के लिए अत्यंत अमर्यादित एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर प्रेस रिपोर्टर क्लब की गरिमा एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस प्रकार की टिप्पणियां न केवल संगठन बल्कि समस्त पत्रकार समुदाय के सम्मान को प्रभावित करती हैं।प्रेस रिपोर्टर क्लब ब्लाक गुरूर अध्यक्ष रिखीराम साहू ने कहा कि संगठन एक पंजीकृत एवं सम्मानित पत्रकार संगठन है, जो जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता है। ऐसे में संगठन के विरुद्ध इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी करना कानूनन अपराध है और इस पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब हमेशा निष्पक्ष पत्रकारिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के सिद्धांतों पर कार्य करता आया है और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या व्यक्तिगत दुर्भावना से प्रेरित आरोपों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपेक्षा व्यक्त की है कि मामले में शीघ्र जांच कर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे पत्रकार समाज की गरिमा सुरक्षित रह सके और सोशल मीडिया जैसे मंचों पर अनुशासन एवं जिम्मेदारी बनी रहे। प्रेस रिपोर्टर क्लब के सदस्यों ने स्पष्ट किया है कि संगठन की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button