हमर छत्तीसगढ़

“खेल क्रांति की दस्तक 13 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात से चमकेगा बालोद” 

 

रिपोर्टर मीनू साहु 

बालोद:- छत्तीसगढ़ में जिला बालोद अब सिर्फ मानचित्र का एक जिला नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं की उभरती धरती बनने की ओर निर्णायक कदम बढ़ा चुका है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के हालिया बजट सत्र में बालोद जिले को खेल अधोसंरचना विकास के लिए 1300 लाख रुपये (13 करोड़ रुपये) की स्वीकृति मिलना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह निर्णय आने वाले वर्षों में जिले की खेल दिशा और दशा दोनों को बदलने वाला साबित होगा।इस स्वीकृति के तहत दल्लीराजहरा में अत्याधुनिक इंडोर मल्टीपरपज हॉल निर्माण के लिए 500 लाख रुपये तथा जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के निर्माण हेतु 800 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वर्ष 2026-27 के लिए दोनों परियोजनाओं में 200-200 लाख रुपये का प्रारंभिक प्रावधान भी किया गया है। यह सिर्फ बजट घोषणा नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं को नया आसमान देने का ठोस संकल्प है।इस उपलब्धि के पीछे भाजपा जिला महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ लूनिया के सतत प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से लगातार संवाद और पहल कर जिले की खेल आवश्यकताओं को प्राथमिकता दिलाई। यह स्वीकृति उनके समर्पण और दूरदृष्टि का परिणाम है।इस ऐतिहासिक निर्णय पर सौरभ लूनिया ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सौगात जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है।उन्होंने जोर देकर कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित खेल परिसर न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का अवसर देंगे, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग भी प्रशस्त करेंगे। इससे बालोद की पहचान एक सशक्त खेल केंद्र के रूप में स्थापित होगी।इस निर्णय के बाद जिले में उत्साह की नई लहर दौड़ पड़ी है। राजनीतिक एवं सामाजिक नेतृत्व ने भी इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जनसेवक राकेश यादव, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, विरेन्द्र साहू पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, उपाध्यक्ष नरेश यदु, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, दल्ली राजरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, वरिष्ठ नेता देवेंद्र जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे, टिनेश्वर बघेल, मनीष झा, सोमेश शोरी, कौशल साहू, नंदकिशोर शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, मनोज दुबे विनोद जैन रवि पांडे, विवेक वैष्णव ,कुसुम शर्मा, जसराज शर्मा, सहित जिले के सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया। सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे बालोद के भविष्य में निवेश करार दिया।स्पष्ट है कि यह बजट प्रावधान केवल निर्माण कार्य तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह नई पीढ़ी के सपनों को आकार देने की बुनियाद बनेगा। अब खेल मैदानों में पसीना बहाने वाले युवाओं को संसाधनों की कमी आड़े नहीं आएगी।बालोद की धरती से अब नई ऊर्जा, नया।आत्मविश्वास और नई उड़ान का संदेश निकलेगा। 13 करोड़ की यह सौगात सिर्फ ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि जिले की खेल क्रांति की मजबूत नींव है — और आने वाला समय गवाह बनेगा कि यह निर्णय बालोद को प्रदेश के खेल मानचित्र पर अग्रणी स्थान दिलाने वाला साबित होगा।

Related Articles

Back to top button