हमर छत्तीसगढ़

भाजपा पदाधिकारी के संरक्षण में जमीन कब्जा कर अवैध रूप से चखना सेंटर चलाया जा रहा था।

महिलाओं ने किया विरोध भाजपा नेता ने जमकर कर दी महिलाओं की पिटाई...

संपादक:- मीनू साहू 

बालोद/दल्ली राजहरा:– छत्तीसगढ़ में बालोद जिला के दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 13 में कथित रूप से संचालित एक चखना सेंटर को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। वार्ड की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ता अनिकेत देशलहरे द्वारा सरकारी/विवादित जमीन पर अवैध रूप से चखना सेंटर संचालित किया जा रहा था, जिसकी शिकायत उन्होंने नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में की थी।

शिकायतकर्ता महिलाओं का आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर अनिकेत देशलहरे ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। महिलाओं का कहना है कि इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्होंने थाना दल्ली राजहरा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार दबंगई का माहौल बनाया जा रहा है और राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में आरोपी पक्ष का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button