हमर छत्तीसगढ़

गुरूर में 13 से 19 अक्टूबर तक गूंजेगी रास गरबा की धूम, निःशुल्क प्रशिक्षण से निखरेंगी प्रतिभाएं

गुजराती परंपरा से छत्तीसगढ़ी संस्कृति तक दिखेगी विविधता, महादेव की बारात, वृंदावन की होली और कृष्णा जादूगर का विशेष शो रहेगा आकर्षण का केंद्र

संपादक मीनू साहू 

बालोद/गुरूर:- नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कोलिहामार बॉयस स्कूल ग्राउंड स्थित गरबा मैदान में 13 से 19 अक्टूबर तक भव्य रास गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों के बीच 5 से 11 अक्टूबर तक प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क गरबा प्रशिक्षण भी शुरू किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सांस्कृतिक उत्सव में भागीदारी कर सकें।प्रशिक्षण गुरु नानक मैरिज पैलेस, दानीटोला गुरूर में आयोजित हो रहा है। प्रशिक्षक अनुभव देवांगन प्रतिदिन दो सत्रों में शाम 3 से 5 बजे और 5 से 7 बजे तक प्रतिभागियों को गरबा नृत्य की बारीकियां सिखा रहे हैं। समिति का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ युवाओं और महिलाओं को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।

हर दिन अलग थीम, संस्कृति के विविध रंग

सात दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर प्रस्तुतियां होंगी। गुजराती थीम के माध्यम से पारंपरिक गरबा की झलक मिलेगी, वहीं महादेव की बारात धार्मिक भक्ति और शिव महिमा को दर्शाएगी। देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम की भावना उभरेगी, जबकि छत्तीसगढ़ी थीम स्थानीय लोकसंस्कृति और परंपराओं को मंच देगी। भारतीय संस्कृति तथा वृंदावन की होली पर आधारित कार्यक्रम भी दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे।12 अक्टूबर को जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कलाकार मिथिलेश सेन प्रस्तुति देंगे। वहीं 16 अक्टूबर को कृष्णा जादूगर का विशेष शो उत्सव में मनोरंजन का नया रंग जोड़ेगा।

प्रतियोगिता में सोने की अंगूठियां, प्रतिभागियों को उपहार

गरबा प्रतियोगिता के महिला और पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों के लिए एक-एक सोने की अंगूठी पुरस्कार स्वरूप रखी गई है। इसके अलावा अन्य आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। दर्शकों और प्रतिभागियों के लिए उपहारों की व्यवस्था के साथ बैठने की समुचित सुविधा उपलब्ध कराने की बात आयोजन समिति ने कही है।आयोजन में अध्यक्ष हिमांशु ईशा प्रकाश साहू, कोषाध्यक्ष धनेश्वर कौशल साहू, उपाध्यक्ष रविकांत देशमुख एवं भूपेंद्र साहू सहित अनमोल ओझा, यमन नरेटी, मोक्ष साहू, डोमेश निर्मलकर, प्रांजल कंसारी, आशुतोष सिन्हा, अभिषेक साहू, ऋषभ साहू, रोशन यादव, आकाश दीवान और आयुष दीवान सक्रिय हैं।संरक्षक मंडल में कौशल साहू, नंदकिशोर शर्मा, ईशा प्रकाश साहू, आनंद शर्मा, प्रदीप साहू, चंद्र प्रकाश गांधी, चौलेश देशमुख, अजय पारख, धर्मेंद्र साहू एवं जितेंद्र शर्मा शामिल हैं। वहीं रेखा खत्री, कृतिका चंद्राकर, रानू राठी, पल्लवी देशमुख, पूजा साहू और श्वेता शर्मा भी तैयारियों में जुटी हैं।

 इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 7000869194 एवं 8120302262 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button