हमर छत्तीसगढ़

बिलासपुर में लूडो गेम के जरिए चल रहा था ऑनलाइन सट्टा पुलिस ने पकड़े मध्यप्रदेश के चार सटोरिये

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक अनोखे मामले का खुलासा हुआ है। सरकंडा थाना क्षेत्र के स्वर्णिम इरा कॉलोनी में पुलिस ने मध्यप्रदेश से आए चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जो लूडो किंग गेम के नाम पर मोबाइल के जरिए हार-जीत का दांव लगवाकर सट्टा खेला रहे थे।

बांग्लादेश में शरीयत लागू करने की वकालत इस्लामिक नेता फैजुल करीम का विवादित बयान

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक मध्यप्रदेश से आकर बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। जांच के बाद पता चला कि आरोपी ‘श्याम लूडो किंग’ नाम से एक व्हाट्सऐप ग्रुप चला रहे थे, जिसमें सटोरियों को जोड़ा जाता था और उन्हें गेम कोड दिया जाता था। इसी कोड के जरिए लूडो गेम खेला जाता और हार-जीत पर पैसों का दांव लगाया जाता।

सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया गौरवान्वित: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पुलिस ने स्वर्णिम इरा कॉलोनी में दबिश दी, जहां से चार आरोपियों राहुल छाबड़ा, सुमित चंदवानी, ओमप्रकाश नगवानी और मोहित बर्मन को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी मूल रूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और किराए पर मकान लेकर यहां सट्टा कारोबार चला रहे थे।

पुलिस को आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन मिले हैं, जिनमें करीब 20 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन और सट्टे से जुड़ा हिसाब-किताब दर्ज है। आरोपियों ने कबूला कि वे बीते एक सप्ताह से यह सट्टा नेटवर्क चला रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच आगे बढ़ा रही है। यह मामला ऑनलाइन गेमिंग के जरिए अपराध करने के बढ़ते चलन की एक नई मिसाल बनकर सामने आया है।

Related Articles

Back to top button