‘नैना जोही तोर नैना’ गाने के पोस्टर का विमोचन : छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचाने आ रहा गीत, कंचन जोशी और गौरव ने दी है आवाज

रायपुर. छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में जल्द ही एक गाना आ रहा है. गाना ‘नैना जोही तोर नैना’ (Naina Johi Tor Naina) जल्द ही अभ्रक स्टूडियोज (Abhrak Studios) यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा. इससे पहले गुरुवार को द लोक मीडिया के दफ्तर में गाने के पोस्टर का विमोचन किया गया.
गाने को पंकज शर्मा और खिलेंद्र सोनकर ने प्रोड्यूज किया है. शुभ पांडेय को-प्रोड्यूसर हैं. गाने के बोल सूर्या समुद्र ने लिखे हैं. गाने को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका कंचन जोशी और गौरव आर. ने अपनी आवाज दी है. गौरव ही गाने के कंपोजर हैं.
स्टार कास्ट की बात करें तो छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के जाने पहचाने अभिनेता जागेश वर्मा और खुशी साहू ने मुख्य किरदार निभाया है. वहीं गाने का निर्देशन तोपेश पवार ने किया है. गाने की कोरियोग्राफी अलंकृता मिश्रा ने की है. गाने के डीओपी और एडिटर आयुष वाघमारे हैं. वहीं निशांत तिवारी,अमन शुक्ला और टीम का विशेष सहयोग रहा है.
गाने की मेकिंग में तेज साहू (द लोक मीडिया), निशांत तिवारी (द फ्री वॉइस) और मनीष सिंह (Tripara) का भरपूर सहयोग मिला.



