कोरबा में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजकम्मा मदनपुर और आसपास के आधा दर्जन गांवों में छह दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली न होने से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर विरोध जताया। बिजली की कटौती का असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा है, जिससे लोगों को दो-तीन किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। कुछ ग्रामीण तालाब और कुएं का पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों के मामले सामने आए हैं।
ग्राम पंचायत अंगारी के पूर्व भाजपा समर्थित सरपंचनीन के पुत्र कुख्यात चोर इशू साहू पिता ध्रुव साहू को बालोद जिला के पुलिस ने किया गिरफ्तार*
ग्रामीण महिला चंद्रमती ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारी कनेक्शन जोड़ने के लिए 2000 रुपए की रिश्वत मांगते हैं। ग्रामीणों ने कई बार विभाग से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने नए ट्रांसफार्मर की मांग की है।
चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। वन विभाग, बिजली विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी मांगों को मानने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। कटघोरा थाना प्रभारी ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।



