हमर छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया DKS अस्पताल का औचक निरीक्षण, दी चेतावनी – “लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार सुबह 7 बजे राजधानी रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। मंत्री जायसवाल ने अस्पताल परिसर में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर न केवल उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, बल्कि सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर फीडबैक भी लिया।

आज सावन शिवरात्रि: जानिए शिवलिंग पर जल अर्पण के नियम, पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताए विशेष सूत्र

मरीजों और परिजनों से की सीधी बातचीत

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने महिला और बाल रोग वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों से उपचार प्रक्रिया, दवाओं की उपलब्धता, और अस्पताल स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी प्राप्त की।

सफाई से लेकर ऑपरेशन थियेटर तक का लिया जायजा

मंत्री ने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, चिकित्सकीय जांच, ऑपरेशन थियेटर और वार्डों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों से बातचीत कर सेवा में और अधिक संवेदनशीलता लाने के निर्देश दिए।

“लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि अस्पतालों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारियों को मरीजों के हित में समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button