हमर छत्तीसगढ़

रायपुर: PMAY-G में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, ग्राम रोजगार सहायक बर्खास्त

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के पलारी विकासखंड की ग्राम पंचायत कुकदा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अनियमितता और लापरवाही के मामले में प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। ग्राम रोजगार सहायक राजेन्द्र सिंह मार्कण्डेय को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई जनपद पंचायत पलारी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा संविदा नियुक्ति नियम 2012 की कण्डिका 11(5) के तहत की है।

बर्खास्तगी का कारण

आदेश के अनुसार, राजेन्द्र सिंह मार्कण्डेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में अपने पदीय दायित्वों का गंभीर उल्लंघन किया। उन पर लाभार्थियों के चयन, कार्यों की प्रगति, मस्टर रोल संधारण, और फील्ड सत्यापन में अनियमितता, निजी मनमानी, और लापरवाही के आरोप सिद्ध हुए। इन गतिविधियों के कारण योजना के उद्देश्य और ग्रामीण गरीबों को मिलने वाले लाभ प्रभावित हुए। प्रशासन ने इसे लोकहित के प्रतिकूल मानते हुए उनकी संविदा सेवा को एक माह का वेतन देकर समाप्त कर दिया।

Related Articles

Back to top button