मध्यप्रदेश
PWD चीफ इंजीनियर ने भगवान सत्यनारायण कथा के लिए जारी की नोटशीट, विभाग में चर्चा तेज

भोपाल। लोक निर्माण विभाग (PWD) भोपाल रीजन के चीफ इंजीनियर संजय मास्के इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने अपने सरकारी आवास पर भगवान सत्यनारायण की कथा और महाप्रसादी के आयोजन के लिए बाकायदा विभागीय नोटशीट जारी कर अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलावा भेजा।
नोटशीट के अनुसार, 5 सितंबर को चार ईमली स्थित सरकारी बंगले पर कथा का आयोजन किया गया, जिसके बाद दोपहर 1 बजे से महाप्रसादी का वितरण हुआ। इसमें विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उपस्थित होने के लिए कहा गया था।
अब इस नोटशीट के वायरल होने के बाद विभाग में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। सरकारी भाषा में जारी नोटशीट में साफ लिखा गया कि आयोजन में सभी कर्मचारी उपस्थित होकर महाप्रसादी का लाभ लें।