CGPSC घोटाला: CBI ने 5 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक 12 हिरासत में
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन्हें रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां CBI ने 14 दिन की रिमांड मांगी। मामले की सुनवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
-
आरती वासनिक (पूर्व परीक्षा नियंत्रक, PSC)
-
जीवनलाल ध्रुव (पूर्व सचिव, PSC, रिटायर्ड IAS)
-
सुमित ध्रुव (जीवनलाल ध्रुव का बेटा)
-
निशा कोसले
-
दीपा आदिल
आरती वासनिक पर प्रश्न पत्र लीक करने का आरोप है। पहले उन्हें सबूतों के अभाव में छोड़ा गया था, लेकिन नए दस्तावेज और सबूतों के आधार पर यह गिरफ्तारी हुई।
अब तक की कार्रवाई
इस घोटाले में अब तक 12 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। 18 नवंबर को CBI ने तत्कालीन PSC अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर एंड इस्पात के निदेशक श्रवण कुमार गोयल को हिरासत में लिया था। 10 जनवरी को 5 अन्य आरोपियों- नितेश सोनवानी (टामन का भतीजा, डिप्टी कलेक्टर चयनित), ललित गणवीर (पूर्व डिप्टी परीक्षा नियंत्रक), शशांक गोयल, भूमिका कटियार (दोनों डिप्टी कलेक्टर चयनित), और साहिल सोनवानी (डीएसपी चयनित) को गिरफ्तार किया गया था। ये सभी जेल में हैं।



