हमर छत्तीसगढ़

दुर्ग: कुम्हारी पुलिस ने दो स्कॉर्पियो से 6.60 करोड़ रुपये जब्त, हवाला रकम की आशंका

दुर्ग। जिले में कुम्हारी पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आज सुबह महाराष्ट्र पंजीयन की दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से 6 करोड़ 60 लाख रुपये नकद बरामद किए। इस रकम के साथ चार लोग सवार थे। पुलिस ने जब्त राशि की सूचना आयकर विभाग को दे दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

हवाला रकम की आशंका

पुलिस को शक है कि बरामद रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। गिरफ्तार किए गए चार लोगों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि मुख्य सरगना और इस रकम के मालिक का पता लगाया जा सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी राशि कहां ले जाई जा रही थी और इसका उद्देश्य क्या था।

Related Articles

Back to top button