हमर छत्तीसगढ़

रायपुर: GST 2.0 के स्वागत में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मनाया बजट उत्सव, व्यापारियों-उपभोक्ताओं में उत्साह

रायपुर। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन लागू हुए GST 2.0 का स्वागत करते हुए रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मालवीय रोड मार्केट में बजट उत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और उपभोक्ताओं से मुलाकात की, मिठाई बांटी और इस ऐतिहासिक कर सुधार की खुशी साझा की।

जनता और व्यापारियों की प्रतिक्रिया

मार्केट भ्रमण के दौरान उपभोक्ताओं ने आवश्यक वस्तुओं के सस्ते होने पर खुशी जताई, जिससे उनके घरेलू बजट को राहत मिलेगी। व्यापारियों ने बताया कि नए प्रावधानों से कारोबारी गतिविधियों में तेजी आएगी और व्यापार का माहौल बेहतर होगा। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।

GST 2.0 से अर्थव्यवस्था को गति

सांसद अग्रवाल ने कहा कि GST 2.0 देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा और आमजन व व्यापार जगत दोनों के लिए लाभकारी होगा। दूध, डेयरी उत्पाद, मिठाई, नमकीन, बिस्कुट, कपड़े, जूते-चप्पल जैसी दैनिक वस्तुएं सस्ती होने से उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि यह सुधार कर व्यवस्था में सरलता, पारदर्शिता और सुगमता लाएगा, जिससे छोटे और मध्यम व्यापारियों को विशेष लाभ होगा। यह ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों से उपभोक्ता, व्यापारी और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। इस दौरे में विधायक सुनील सोनी और भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button