हमर छत्तीसगढ़
रायपुर: माना एयरपोर्ट वीआईपी रोड को वन-वे करने का फैसला टला, पहले हटेंगे अवैध निर्माण

रायपुर। माना एयरपोर्ट जाने वाली वीआईपी रोड के सेंट्रल लेन को वन-वे करने का पुलिस का फैसला फिलहाल टाल दिया गया है। सर्विस रोड पर मौजूद दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया। अधिकारियों ने कहा कि पहले इन समस्याओं को हल किया जाएगा, फिर वन-वे सिस्टम लागू होगा।
सर्विस रोड के किनारे होटल, फार्म हाउस, भवनों की बाउंड्री और अन्य निर्माण ट्रैफिक में बाधा बन रहे हैं। प्रशासन जल्द ही निगम और भू-राजस्व विभाग के साथ मिलकर अभियान चलाएगा, जिसमें इनका नाप-जोख कर अवैध निर्माण हटाए जाएंगे। इससे पहले ट्रैफिक पुलिस ने रविवार रात वन-वे लागू करने की घोषणा की थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है।



