हमर छत्तीसगढ़

क्वांर नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर ग्राम मोहारा सहित विभिन्न ग्रामों में हुआ भव्य आयोजन

बालोद। छत्तीसगढ़ में क्वांर नवरात्रि के महापर्व के अवसर पर द्वितीय दिवस पर ग्राम मोहारा, जेवरतला, भोथली और कोसागोदी जिला बालोद में श्रद्धा और आस्था के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत बालोद की सभापति श्रीमती लक्ष्मी अशोक साहू, अध्यक्षता जनपद पंचायत गुरुर के सभापति डॉ. हरिकृष्ण गंजीर ने की।

विशेष अतिथि के रूप में तेश्वरी नेताम सरपंच ग्राम पंचायत मोहारा, लिलेश्वरी सरपंच ग्राम पंचायत जेवरतला, चुन्नी महेन्द्र साहू सरपंच ग्राम पंचायत भोथली, तुलसी साहू सरपंच ग्राम पंचायत कोसागोदी, दिनेश्वर सिन्हा उपसरपंच मोहारा, प्रभा साहू उपसरपंच कोसागोदी, डोमेन्द्र कुमार साहू उपसरपंच जेवरतला, तथा अशोक कुमार साहू कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मंडल सनौद मंच पर उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में कैलाश बंजारे महासचिव गुरुर, दीप रेखा यादव नर्स भोथली, रामजी साहू भोथली, गजेंद्र मदनलाल साहू भोथली सहित सभी ग्राम पंचायतों के पंचगण, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना से किया गया।

तत्पश्चात अतिथियों का पारंपरिक विधि से स्वागत एवं सम्मान हुआ। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि लक्ष्मी अशोक साहू ने नवरात्रि की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व शक्ति, श्रद्धा और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को ऐसे धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित करना चाहिए ताकि उनमें पूजा-पाठ, संस्कृति और परंपरा के प्रति लगाव उत्पन्न हो।

अध्यक्षता कर रहे डॉ. हरिकृष्ण गंजीर ने अपने उद्बोधन में नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर पूजित ब्रह्मचारिणी देवी के महत्व को बताते हुए कहा कि साधना, जप, ध्यान और तप से न केवल मन को शांति मिलती है बल्कि परिवार सुख-शांति और शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर बोधराय हिरवानी, केशव रामधनकर, तोमनलाल बनपेला, रमेश कुमार सिन्हा, कामता हिरवानी, तुलाराम साहू, राजेंद्र कुमार साहू, नीलकंठ साहू सहित विभिन्न ग्रामों के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सभी ने भक्ति और आनंद से कार्यक्रम का हिस्सा लिया।

मोहारा में आयोजित कार्यक्रम का संचालन रमेश कुमार सिन्हा ने किया। आभार प्रदर्शन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष केशव रामधनकर ने किया। नवरात्रि पर्व के इस आयोजन ने ग्रामों में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को और भी प्रगाढ़ बना दिया।

Related Articles

Back to top button