हमर छत्तीसगढ़
कवर्धा: दुर्गा पंडाल में शॉर्ट सर्किट से आग, मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित

कवर्धा। भारत माता चौक पर बने दुर्गा पंडाल में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग पंडाल के पिछले हिस्से में फैली, जिससे अंदर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय पंडाल में मौजूद चार भक्त सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से पंडाल का पिछला हिस्सा पूरी तरह जल गया, जबकि सामने का हिस्सा सुरक्षित रहा।
भारत माता चौक पर इस बार पहली बार भव्य और आकर्षक दुर्गा पंडाल बनाया गया था, जो श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र था। इस हादसे ने आयोजन समिति और भक्तों को स्तब्ध कर दिया है।



