हमर छत्तीसगढ़

गांव में दहशत फैलाने के लिए कार और दो बाइक में लगाई आग

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के तिलकेजा गांव में गुरुवार-शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने दहशत फैलाने के इरादे से एक इको वाहन और दो मोटरसाइकिलों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वाहन मालिक नरेंद्र उरांव ने बताया कि आगजनी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और इसे सुनियोजित साजिश का हिस्सा माना जा रहा है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, जिससे ग्रामीण सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि उरगा थाना पुलिस को सूचना मिली है और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button