हमर छत्तीसगढ़

सूरजपुर: गोबरी नदी का निर्माणाधीन रपटा पुल बहा, ग्रामीण परेशान

सूरजपुर। भारी बारिश के कारण गोबरी नदी पर बन रहा नया रपटा पुल तेज पानी के बहाव में बह गया। पहले से जर्जर हो चुके पुराने पुल के बाद यह नया निर्माण ग्रामीणों के लिए राहत का जरिया था, लेकिन अब इसके बह जाने से लोगों को आने-जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। कई निरीक्षणों के बावजूद पुल के बहने से ग्रामीणों में निराशा है।

जानकारी के अनुसार, इस बार मानसून की शुरुआत में गोबरी नदी का पुराना पुल जर्जर हो गया था। ग्रामीणों की मांग पर लगभग 10 लाख रुपये की लागत से नया रपटा पुल बनाया जा रहा था। हालांकि, स्वीकृति से पहले ही तेज बहाव में निर्माणाधीन पुल बह गया।

पिछले 1-2 महीनों से पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। इसके बह जाने से ग्रामीणों को फिर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, और अब उन्हें वैकल्पिक लंबे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button