हमर छत्तीसगढ़

रायपुर में घरेलू हिंसा का मामला, पति ने पत्नी और देवरानी को पीटा

रायपुर। राजधानी के सुदामा नगर इलाके से घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति अक्सर चरित्र पर शक कर गाली-गलौज और मारपीट करता है। 27 सितंबर को विवाद इतना बढ़ा कि महिला और उसकी देवरानी दोनों घायल हो गईं।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में बसंत साहू से हुई थी। वह घर-घर जाकर काम करके परिवार चलाती है, लेकिन पति आए दिन शराब पीकर झगड़ा करता है और उस पर आरोप लगाता है।

घटना वाले दिन आरोपी पति ने नशे की हालत में घर आकर पत्नी से विवाद किया और उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई देवरानी झामेश्वरी साहू को भी आरोपी ने पीट दिया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।

महिला की ननद और बेटी ने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी और रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी लगातार हिंसा करता रहा।

पीड़िता ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल दोनों घायलों का उपचार कराया जा रहा है और मेडिकल परीक्षण जारी है।

Related Articles

Back to top button