भाजपा जिला कार्यालय बालोद में किसान व ओबीसी मोर्चा की संयुक्त बैठक में संगठन की नई ऊर्जा का संचार

भाजपा जिला कार्यालय बालोद में किसान व ओबीसी मोर्चा की संयुक्त बैठक में संगठन की नई ऊर्जा का संचार
बालोद: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जुंगेरा में किसान मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संयुक्त परिचयात्मक बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर और प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष अशोक साहू के प्रथम बालोद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, गाजे-बाजे और फूलों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।

बैठक की शुरुआत भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और पं. श्यामप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई। स्वागत उद्बोधन किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष टोमन साहू एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने दिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री राकेश ‘छोटू’ यादव ने किया।
आलोक सिंह ठाकुर ने कहा कि “आज़ादी के बाद किसानों के हित में सर्वाधिक काम भाजपा सरकारों ने किए हैं।” उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत, डॉ. रमन सिंह द्वारा 0% ब्याज दर पर ऋण की व्यवस्था और मोदी सरकार के तहत भ्रष्टाचार मुक्त योजनाओं को किसानों के जीवन में क्रांति लाने वाला कदम बताया।
अशोक साहू ने अपने संबोधन में कहा कि “ओबीसी समाज भाजपा की रीढ़ है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी वर्ग को संवैधानिक मान्यता देकर ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक ओबीसी समाज से जुड़ाव बढ़ाने और सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की नीतियों को प्रचारित करने का आह्वान किया।
यशवंत जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं पिछड़े वर्ग से हैं, और उन्होंने गरीब, किसान व समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू कीं।
चेमन देशमुख ने संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए कहा कि भाजपा का “सर्वस्पर्शी अभियान” समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रतीक है। मोर्चों का गठन समाज के हर तबके को पार्टी से जोड़ने का उद्देश्य रखता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रीतम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, लेखराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, तोरण साहू, सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे ने सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट कर बैठक का समापन किया।




