“प्रेस रिपोर्टर क्लब बालोद इकाई ने बढ़ाया जिले का मान — कलेक्टर एवं जनसंपर्क अधिकारी ने दी शुभकामनाएं, तरुण नाथ योगी बने अध्यक्ष”

बालोद:- पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नए युग का सूत्रपात करते हुए प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ की बालोद जिला इकाई का औपचारिक गठन संपन्न हुआ। गठन उपरांत क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं जनसंपर्क विभाग पहुंचकर नियुक्ति संबंधी जानकारी ससम्मान प्रस्तुत की। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से सौहार्दपूर्ण भेंट कर पत्रकारिता की भूमिका और सामाजिक सरोकारों पर सार्थक चर्चा की औपचारिक मुलाकात के दौरान जिला जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर ने क्लब के नव-निर्वाचित अध्यक्ष तरुण नाथ योगी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता समाज के लिए दर्पण का कार्य करती है, और बालोद के पत्रकारों ने सदैव अपनी जिम्मेदारी को सशक्त रूप में निभाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्लब की नई टीम जिले में रचनात्मक संवाद की परंपरा को और भी मजबूत करेगी।वहीं, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने भी प्रेस रिपोर्टर क्लब के गठन पर समस्त सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने अध्यक्ष तरुण नाथ योगी को शुभकामनाएं देते हुए विशेष रूप से गुलदस्ता प्रेषित किया। कलेक्टर ने कहा कि मीडिया और प्रशासन एक ही उद्देश्य के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं — जनता तक सच्चाई और विकास की दिशा को पारदर्शिता के साथ पहुंचाना। उन्होंने प्रेस जगत को समाज का सच्चा मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि रचनात्मक पत्रकारिता ही लोकतंत्र की असली शक्ति है।इस अवसर पर उन्होंने बालोद जिले के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए मीडिया की भूमिका को निर्णायक बताया। अपनी सौम्यता, मधुर वाणी और मिलनसार व्यक्तित्व से उन्होंने उपस्थित सभी पत्रकारों का दिल जीत लिया। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के उत्थान में पत्रकारों का योगदान अविस्मरणीय है, और ऐसे प्रयास प्रशासन एवं समाज के बीच मजबूत पुल का कार्य करते हैं।
प्रेस रिपोर्टर क्लब बालोद की यह भेंट न केवल औपचारिकता रही, बल्कि संवाद, सहयोग और समरसता का प्रतीक बन गई। क्लब के गठन ने जिले के पत्रकारों को नई ऊर्जा, नई पहचान और जिम्मेदारी का एहसास कराया है — जो आने वाले समय में बालोद की पत्रकारिता को और ऊँचाईयों तक ले जाएगी।



