हमर छत्तीसगढ़

प्रेस रिपोर्टर क्लब को बदनाम करने की साजिश पर सख्त रुख

 

संपादक :- मीनू साहू

रिपोर्टर:- उत्तम साहू 

बालोद/पलारी:- छत्तीसगढ़ में प्रेस रिपोर्टर क्लब के नाम को बदनाम कर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर भ्रामक एवं अप्रमाणित जानकारी फैलाने का मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है। संगठन ने इसे सुनियोजित षड्यंत्र करार देते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसी गतिविधियाँ न केवल पत्रकारिता की गरिमा को ठेस पहुँचाती हैं, बल्कि समाज में भ्रम फैलाने का काम भी करती हैं।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने कड़े शब्दों में कहा कि क्लब की छवि धूमिल करने के प्रयास अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन पोस्टों में संगठन का नाम इस्तेमाल किया जा रहा है, उनका कोई आधिकारिक संबंध नहीं है और ऐसे कृत्य पूरी तरह भ्रामक एवं गैरजिम्मेदाराना हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद संगठन ने राज्यव्यापी स्तर पर सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। सभी जिलों में थानों को ज्ञापन सौंपने, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक शिकायत पहुँचाने और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की तैयारी की जा रही है।

ये वही बोधन भट्ट है, जो जिले के दबंग महिला पत्रकार मीनू साहू के साथ अभद्रता के मामले में सार्वजनिक रूप से पिट चुका है। इस घटना की शिकायत स्वयं मीनू साहू द्वारा बालोद थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन बालोद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं, क्योंकि ऐसे व्यक्ति को संरक्षण देते हुए छोड़ दिया गया।

आज वही व्यक्ति एक महिला का फोटो दिखाकर फर्जी यूट्यूब चैनल के माध्यम से उसे बदनाम करने का काम कर रहा है। जिले के एक बेहतरीन और निष्पक्ष पत्रकार के खिलाफ साजिश है, जो हमेशा सच को उजागर करती है।

बताया जा रहा है कि जलसाजी कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराने और उन्हें बदनाम करने की सुनियोजित साजिश रची जा रही है। बोधन भट्ट एक तरह का फर्जी व्यक्ति प्रतीत होता है—कभी हिंदू संगठन से जुड़कर महिलाओं के साथ अभद्रता करता है, तो कभी खुद को सेक्स वर्कर बताकर लोगों को भ्रमित करने और ठगने की कोशिश करता है।

अब समय आ गया है कि फर्जी प्रचार और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई हो, ताकि समाज में विश्वास और पारदर्शिता बनी रहे।

इस पूरे मामले में फारवर्ड डेमो क्रेटिव लेवर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता व सामाजिक संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर गौर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कड़ी निंदा कर इस हरकत को शर्मनाक बताया है शासन से मांग किया है कि इस तरह का कृत्य करने वाले पर कड़ी कारवाही करे 

Related Articles

Back to top button