हमर छत्तीसगढ़

भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी का दमदार सम्मान,

नवनियुक्त प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष का हुआ भव्य अभिनंदन

संपादक मीनू साहू 

बालोद :- छत्तीसगढ़ में बालोद जिला के भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने आज क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवं नवनियुक्त प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा से सौजन्य मुलाकात कर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर एकेडमी परिवार ने गुलदस्ता भेंट कर, मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर उन्हें नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई दी तथा सफल और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।गरिमामयी माहौल में आयोजित इस मुलाकात के दौरान एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी खेल गतिविधियों, भविष्य की योजनाओं और खेल क्षेत्र में सामने आ रही चुनौतियों से प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष को विस्तार से अवगत कराया।

खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण, संसाधनों और प्रतियोगिताओं से जुड़ी कठिनाइयों को भी रखा, जिस पर उन्होंने गंभीरता से चर्चा करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और व्यक्तित्व निर्माण की सबसे बड़ी पाठशाला है। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास के दम पर क्षेत्र, जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट धीरज उपाध्याय (विधायक प्रतिनिधि) उपस्थित रहे।
एकेडमी की ओर से गोपाल यादव (मैनेजिंग डायरेक्टर, भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी), रागिनी साहू (अध्यक्ष, बालोद एकेडमी), अमन यादव (अध्यक्ष, गुंडरदेही शाखा) तथा भामन कुमार सिन्हा (अध्यक्ष, अर्जुन्दा शाखा) ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर एकेडमी के समस्त पदाधिकारी, होनहार खिलाड़ी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में नवनियुक्त प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के उज्ज्वल, सफल और जनसेवा को समर्पित कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में खेल और युवाओं से जुड़े मुद्दों को नई दिशा तथा मजबूत पहचान मिलेगी।

Related Articles

Back to top button