हमर छत्तीसगढ़

एल्डरमैन नियुक्त होने पर ललित जैन (लड्डू) ने जताया आभार,

जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प

संपादक:- मीनू साहू

बालोद/दल्ली राजहरा।
दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) के रूप में नियुक्ति मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बालोद के जिला महामंत्री ललित जैन (लड्डू) ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, जिला संगठन तथा सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश महामंत्री आदरणीय यशवंत जैन, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू सहित सभी वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

ललित जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता को भी सेवा और समर्पण के आधार पर महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाते हैं। यह नियुक्ति संगठन की कार्यकर्ता-आधारित कार्यसंस्कृति का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को गति देने, नागरिक सुविधाओं में सुधार लाने तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता और संगठन के बीच समन्वय स्थापित कर नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी। अंत में उन्होंने सभी शुभचिंतकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के स्नेह, मार्गदर्शन एवं समर्थन के लिए पुनः धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास दिलाया कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से करेंगे।

Related Articles

Back to top button