हमर छत्तीसगढ़

रायपुर में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, कबीर नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। कबीर नगर थाना पुलिस ने हीरापुर वेदांत वाटिका के पास दबिश देकर एक युवक को हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 6.91 ग्राम हेरोइन, एक बिना नंबर की एक्टिवा, दो मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया गया है। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग एक लाख रुपए आंकी गई है।

थाना प्रभारी सुनील दास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अमृतपाल सिंह, पिता बलराज सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी गुरसागर नगर, टाटीबंध, थाना आमानाका, रायपुर बताया।

पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपी के पास हेरोइन रखने या बेचने का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B) के तहत अपराध क्रमांक 121/25 दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक सुनील दास, सउनि. घनश्याम साहू, प्रधान आरक्षक अलोप राठौर, आरक्षक दीपक सिंह ठाकुर और मोसिन खान की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है और आने वाले दिनों में ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button