हमर छत्तीसगढ़
पुलिस विभाग में पदोन्नति की बहार, 68 अफसर बनेंगे SI, DGP ने जारी की पदोन्नति सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस विभाग में लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को गति देते हुए एएसआई (सहायक उपनिरीक्षक) से एसआई (उपनिरीक्षक) पद पर पदोन्नति के लिए योग्यता सूची जारी कर दी है। इस सूची में 68 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं।
राज्यभर के पुलिस अधिकारियों को मिली जगह
इस योग्यता सूची में रायपुर, बिलासपुर सहित अन्य जिलों के अधिकारियों को शामिल किया गया है। ये अधिकारी अब उपनिरीक्षक (SI) बनने की प्रक्रिया में शामिल होंगे। इससे विभागीय पदोन्नति की राह में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
डीजीपी ने जारी किया आदेश
इस संबंध में आदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। सूची में शामिल अधिकारियों को आगे की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्देशित किया गया है।




