रायपुर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध दंपति गंभीर रूप से घायल

रायपुर। जिले के ग्राम तामासिवनी में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना 20 जुलाई रात करीब 8:30 बजे डोमा तालाब के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
पुलिस विभाग में पदोन्नति की बहार, 68 अफसर बनेंगे SI, DGP ने जारी की पदोन्नति सूची
घायलों की पहचान मोहनलाल जांगड़े और उनकी पत्नी शकुनतला जांगड़े के रूप में हुई है, जो ग्राम तामासिवनी के निवासी हैं। हादसे के समय दोनों अपनी बेटी के घर से लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया – बाइक चला रहा था लापरवाह युवक
चश्मदीदों के अनुसार, बाइक (CG04-PZ-9576) सवार युवक तेज गति से लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था और उसी दौरान उसने टीवीएस एक्सल (CG04-LC-1375) पर सवार वृद्ध दंपति को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहनलाल जांगड़े मौके पर ही बेहोश हो गए, जबकि उनकी पत्नी को भी गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।
अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया केस
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल अभनपुर स्थित सोनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
वहीं, पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।



