वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की सड़क हादसे में मौत, CM विष्णु देव साय ने जताया शोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र निखिल कश्यप की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच नवा रायपुर के सत्य साईं अस्पताल के पास हुआ, जब निखिल अपनी बुलेट बाइक से जा रहे थे।
चाकू से ताबड़तोड़ वार कर चॉइस सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार
जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। निखिल की उम्र महज 19 वर्ष बताई जा रही है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दुखद घटना ने पूरे कश्यप परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।
इधर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल कश्यप परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस कठिन घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।



