हमर छत्तीसगढ़

बीजापुर में SBI कर्मचारियों की विदाई पार्टी का वीडियो वायरल, शराब और डांस से मचा शोर

बीजापुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बीजापुर शाखा के कर्मचारियों की एक विदाई पार्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बैंक कर्मियों को फिल्मी गानों पर डांस करते और शराब का सेवन करते देखा जा सकता है। इस कार्यक्रम के दौरान हुए शोर-शराबे के कारण स्थानीय लोग – खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे – पूरी रात परेशान रहे।

वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की सड़क हादसे में मौत, CM विष्णु देव साय ने जताया शोक

जानकारी के मुताबिक, SBI की बीजापुर शाखा को नया भवन आवंटित किया गया है और जल्द ही बैंक का स्थानांतरण वहां किया जाना है। इसी नए भवन में 20 जुलाई रविवार को सर्विस मैनेजर की विदाई पार्टी का आयोजन किया गया था। बैंक मैनेजर का तबादला रायपुर किया गया है, जिसकी खुशी में यह पार्टी रखी गई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पार्टी में तेज आवाज में म्यूजिक बजाया गया और बैंक कर्मचारियों ने जमकर डांस और शराब का सेवन किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम से आस-पास के रहवासी असहज और परेशान नजर आए।

अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कर्मचारियों के इस व्यवहार को “गैर-जिम्मेदाराना” बताया है, वहीं कुछ लोग सार्वजनिक संस्थानों की गरिमा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

हालांकि, इस मामले में अभी तक बैंक प्रबंधन या स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


 

Related Articles

Back to top button