हमर छत्तीसगढ़

रीपा योजना में अनियमितता पर कार्रवाई: तीन पंचायत सचिव निलंबित, तीन जनपद सीईओ को नोटिस

रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की रीपा (रूरल इंडस्ट्रियल पार्क) योजना में सामने आई अनियमितताओं को लेकर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। शासन स्तर पर कराई गई जांच में नियम प्रक्रिया के उल्लंघन और वित्तीय गड़बड़ी की पुष्टि होने पर **तीन पंचायत सचिवों को निलंबित** कर दिया गया है, जबकि **तीन तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ** को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Operation Mahadev: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा फौजी हुआ ढेर

गंभीर आरोप: नियमों की अनदेखी, बगैर तकनीकी जांच के खरीदी

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, संबंधित सचिवों पर भंडार क्रय नियमों का उल्लंघन*, तकनीकी परीक्षण के बिना मशीनों की खरीदी, और विभाजित भुगतान करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ये सभी कार्य कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आते हैं।

निलंबित सचिवों की सूची

शंकर साहू, ग्राम पंचायत बिरकोनी, जनपद पंचायत महासमुंद, खिलेश्वर ध्रुव, ग्राम पंचायत गिर्रा, जनपद पंचायत पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा, टीकाराम निराला, ग्राम पंचायत लटुआ, जनपद पंचायत बलौदाबाजार इन तीनों सचिवों को संबंधित जिला पंचायत सीईओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

सीईओ से मांगा गया जवाब

इस मामले में तीन तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ** को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा गया है कि आखिर प्रक्रियात्मक अनियमितताओं पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई और उनकी भूमिका की जांच की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button