हमर छत्तीसगढ़

FIDE महिला चेस विश्व कप जीतकर दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

रायपुर। भारत की शतरंज प्रतिभा दिव्या देशमुख ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए FIDE महिला चेस विश्व कप का खिताब जीत लिया है। इस गौरवपूर्ण क्षण पर रायपुर लोकसभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सांसद अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा,

भारत की बेटी दिव्या देशमुख ने अपनी अद्भुत प्रतिभा, कठिन परिश्रम और अटूट संकल्प के बल पर न केवल देश का नाम रोशन किया है, बल्कि उन्होंने नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा का कार्य भी किया है। उनकी ऐतिहासिक जीत प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है।”

भारत को दिलाया अंतरराष्ट्रीय गौरव

दिव्या देशमुख की यह जीत न केवल भारतीय शतरंज जगत के लिए, बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी रणनीतिक सूझबूझ और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया, जो भारतीय खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ता है।

Related Articles

Back to top button