हमर छत्तीसगढ़

कोलबिरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से युवक-युवती की मौत, छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट जारी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोलबिरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक और युवती की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अंडी गांव के कमलेश प्रजापति के रूप में हुई है, जबकि युवती मझगवा गांव की रहने वाली थी। दोनों शुक्रवार शाम से लापता थे। शनिवार को जंगल की ओर गए लोगों को उनके शव पेड़ के नीचे मिले।

स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान दोनों पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। सभी 33 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, 12 सितंबर तक राज्य में औसत 1018.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 2 प्रतिशत कम है। इस साल अगस्त को छोड़कर अब तक मानसून सामान्य बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button