हमर छत्तीसगढ़

गढ़चिरौली में नक्सल विरोधी अभियान: दो महिला नक्सली ढेर, 14 लाख का इनाम था

पखांजुर। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और सीआरपीएफ को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली। मुठभेड़ में दो खूंखार महिला नक्सलियों को मार गिराया गया, जिनमें गट्टा दलम की कमांडर और एक एसीएम स्तर की माओवादी शामिल थीं। दोनों पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम था। मौके से AK-47 राइफल, पिस्तौल, कारतूस, वॉकी-टॉकी और नक्सली साहित्य बरामद किया गया। इसके अलावा, जंगल में छिपाई गई विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई।

ढेर नक्सलियों की पहचान

  • सुमित्रा उर्फ सुनीता वेलाडी (38): गट्टा दलम कमांडर, गढ़चिरौली निवासी। 8 लाख रुपये का इनाम। 14 मुठभेड़ों, 12 हत्याओं, 3 आगजनी में शामिल।

  • ललिता उर्फ लड्डो उर्फ संध्या कोर्सा (34): गट्टा दलम एसीएम, कांकेर निवासी। 6 लाख रुपये का इनाम। 8 मुठभेड़ों, 4 हत्याओं, 1 आगजनी में शामिल।

बरामद सामग्री

मुठभेड़ स्थल से एक AK-47 राइफल, एक पिस्तौल, 37 जिंदा कारतूस, 2 वॉकी-टॉकी और नक्सली साहित्य बरामद हुआ।

विस्फोटक सामग्री जब्त

गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल में जमीन के नीचे छिपाई गई नक्सलियों की विस्फोटक सामग्री जब्त की। अभियान में नक्सल विरोधी दल की तीन टीमें और बीडीडीएस की एक टीम शामिल थी।

Related Articles

Back to top button