हमर छत्तीसगढ़

फर्जी पत्रकारिता के नाम पर वसूली के खिलाफ हिंद सेना का बड़ा कदम, छत्तीसगढ़ मुख़्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने उठाई आवाज

बालोद:- बालोद जिले में फर्जी पत्रकारिता और अवैध वसूली की घटनाओं के खिलाफ हिंद सेना ने जोरदार पहल की है। संगठन के छत्तीसगढ़ मुख्य सयोजक तरुण नाथ योगी ने जिला प्रशासन को निवेदन पत्र सौंपते हुए कहा कि गांव-गांव में कुछ लोग पत्रकारिता का नाम लेकर भय और दबाव का माहौल बना रहे हैं। तरुण नाथ योगी ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति स्वयं को “गुंडरदेही अर्जुंदा प्रेस क्लब का सचिव” बताकर वसूली करने का प्रयास करता है, जबकि यह संस्था पंजीकृत नहीं है। उन्होंने कहा कि सियनमरा ग्राम विकास समिति के ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर पर बताया है कि लकड़ी काट रहे लोगों से रूपचंद जैन नामक व्यक्ति ने वसूली की कोशिश की। ग्रामीणों ने इस हरकत को अपराध मानते हुए मौके पर ही उसे दोषी ठहराकर दंडित किया और चेतावनी भी दी।

तरुण नाथ योगी ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के मामले को गंभीरता से लेते हुए जो भी व्यक्ति आरोपित होगा उन पर जांच कर FIR दर्ज की जाए। साथ ही अवैध प्रेस क्लब जैसी संस्थाओं की कानूनी जांच कर उन्हें रोका जाए और गांवों में ऐसे लोगों के प्रवेश व वसूली गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि हिंद सेना ग्रामीणों के साथ खड़ी है और यदि इस मामले में शीघ्र न्याय नहीं मिला तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए तैयार है।

जिला प्रशासन ने हिंद सेना के इस कदम को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि किसी भी परिस्थिति में फर्जी पत्रकारिता और अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायतो की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों पर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि बिना पंजीकरण की संस्थाओं के नाम पर संचालित गतिविधियों को तुरंत रोका जाएगा और इस तरह के मामलों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने भी तरुण नाथ योगी और ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि पत्रकारिता के नाम पर वसूली करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि गांवों में नियमित निगरानी बढ़ाई जाएगी और ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

हिंद सेना के छत्तीसगढ़ मुख्य सयोजक तरुण नाथ योगी ने एक बार फिर दोहराया कि उनका संगठन समाज के हित और न्याय की लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जैसी पवित्र जिम्मेदारी का गलत इस्तेमाल करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह के अनैतिक गतिविधि पर रोक लगा कर ही यह लड़ाई समाप्त होगी। उनकी इस सख्त भूमिका ने ग्रामीणों में भरोसा जगाया है और प्रशासन को भी कार्रवाई के लिए मजबूती से कदम उठाने का संदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button