हमर छत्तीसगढ़
महासमुंद में शहीद आकाशराव गिरेपुंजे की स्मृति में राज्य स्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप

महासमुंद: शहीद स्व. श्री आकाशराव गिरेपुंजे, सहायक पुलिस अधीक्षक जी की स्मृति में जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक एवं बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 19 से 21 सितंबर तक मिनी स्टेडियम, महासमुंद में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री टी एस कवर जी, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णु देव साय जी के दामाद के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके मनोबल को बढ़ाया।
इस अवसर पर महासमुंद के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। आयोजक बास्केटबॉल एसोसिएशन को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई और आभार व्यक्त किया गया।



