हमर छत्तीसगढ़

नारायणपुर: अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

नारायणपुर। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती अबूझमाड़ क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक पुरुष नक्सली को मार गिराया है, जिसका शव और हथियार बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान शुरू किया था। इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने कार्रवाई में एक नक्सली को ढेर कर दिया। मौके पर फायरिंग अभी भी जारी है और सुरक्षाबल स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button