हमर छत्तीसगढ़

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने बस्तर और नारायणपुर जिलों में निष्क्रिय पदाधिकारियों की सदस्यता समाप्त की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी इतिहास में स्थान रखने वाला रायपुर में दिनांक 25 सितंबर को पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, उपाध्यक्ष विश्वप्रकाश शर्मा और नसीम कुरैशी, कोषाध्यक्ष कुलेश्वर सिन्हा, महासचिव निहारिका श्रीवास्तव, सचिव प्रताप नारायण बेहरा तथा मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार यादव उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और सक्रियता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बस्तर एवं नारायणपुर जिलों के निष्क्रिय पदाधिकारियों की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि 31 दिसंबर 2025 तक 2026 के संगठन चुनाव की तैयारी में जो पदाधिकारी सक्रिय नहीं रहेंगे, उन्हें संगठन से बाहर किया जाएगा।

बस्तर जिले में जिला अध्यक्ष मयंक पटेल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, महासचिव केमेन्द्र ठाकुर और सचिव अनूप दास की सदस्यता रद्द कर दी गई। नारायणपुर जिले में जिलाध्यक्ष विक्रम हालदार, महासचिव इमरान खान सहित सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां समाप्त कर दी गई हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी ने यह भी निर्णय लिया कि इन दोनों जिलों के जनसंपर्क विभाग और पुलिस अधीक्षक को संगठन की जानकारी पत्र के माध्यम से भेजा जाएगा, ताकि किसी भी पूर्व पदाधिकारी द्वारा सदस्यता परिचय पत्र या नेम प्लेट का दुरुपयोग पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि कोई निष्क्रिय पदाधिकारी स्वयं त्यागपत्र देना चाहता है, तो उसे तत्काल स्वीकार किया जाएगा। दोनों जिलों में नई कार्यकारिणी शीघ्र गठित की जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम कुरैशी ने बताया कि बस्तर की नई कार्यकारिणी 7 अक्टूबर को घोषित की जाएगी, जबकि नारायणपुर की घोषणा 9 अक्टूबर को की जाएगी, जिसमें सक्रिय और समर्पित पत्रकारों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने हमेशा भाईचारा, पारदर्शिता और अनुशासन के मूल्यों पर काम किया है। संगठन ने पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा कानून की मांग और पत्रकार परिवार सम्मान समारोह जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि संगठन में केवल वही लोग रहेंगे जो ईमानदारी और सक्रियता से पत्रकारों की समस्याओं और हितों के लिए काम करेंगे, जबकि निष्क्रिय और गैर-जिम्मेदार लोगों के लिए संगठन में कोई स्थान नहीं है।

Related Articles

Back to top button