हमर छत्तीसगढ़

रायपुर: नाबालिग से दुष्कर्म, सात माह बाद गर्भवती होने पर खुला राज

रायपुर। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के हसदा नंबर 02 गांव में शादीशुदा युवक राधेलाल, पिता महेश यादव (22 वर्ष), ने महाशिवरात्रि की रात एक नाबालिग लड़की को डराकर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने डर के कारण सात महीने तक यह बात किसी को नहीं बताई।

जब परिजनों ने लड़की का पेट बढ़ा देखा और पूछताछ की, तो उसने पूरी घटना का खुलासा किया। परिजन उसे लेकर गोबरा नवापारा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button