हमर छत्तीसगढ़

रायपुर में नाबालिग ने प्रेमी की हत्या कर मचाई सनसनी

रायपुर। राजधानी में अवैध संबंध के चलते एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। गंज थाना क्षेत्र के रमन मंदिर वार्ड स्थित एवन लॉज में 16 वर्षीय नाबालिग बालिका ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी। घटना के बाद वह कमरे को बाहर से बंद कर घर लौट गई और मां को पूरी बात बताई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी नाबालिग बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर बताया कि उसका प्रेम संबंध बिहार निवासी मोहम्मद सद्दाम से था, जो अभनपुर में एमएस इंजीनियरिंग के पास रहता था। दोनों बीते शनिवार से रायपुर के एवन लॉज में रुके हुए थे।

पुलिस को दिए बयान में बालिका ने बताया कि रविवार को दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में उसने धारदार हथियार से हमला कर सद्दाम की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मृतक का मोबाइल अपने पास रखकर कमरे की चाबी रेलवे ट्रैक में फेंक आई। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का ताला तोड़कर शव को बरामद किया।

गंज थाना पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंध और आपसी विवाद का लग रहा है, हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या पूर्व नियोजित थी या अचानक हुए झगड़े का नतीजा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दी जा रही है।

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक नाबालिग द्वारा प्रेमी की हत्या ने समाज में अवैध संबंधों और किशोरों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले को प्राथमिकता पर लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button