हमर छत्तीसगढ़
शारदा इंस्टीट्यूट केस: आरोपी बाबा पूछताछ में घबराया, मोबाइल का पासवर्ड बताने से बचता रहा

नई दिल्ली। दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट की 17 छात्राओं से यौन शोषण के आरोपी बाबा स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की गिरफ्तारी के बाद नए खुलासे हो रहे हैं। खुद को आध्यात्मिक गुरु बताने वाला यह बाबा पुलिस पूछताछ में घबराया हुआ दिखाई दे रहा है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चैतन्यानंद लगातार यह कहकर टालमटोल कर रहा है कि उसे अपने फोन का पासवर्ड याद नहीं है और घबराहट हो रही है। यही फोन छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने और हॉस्टल व कैंपस की सीसीटीवी फुटेज तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन और एक आईपैड जब्त किया है। सभी डिवाइसों को फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा गया है ताकि छात्राओं को भेजे गए मैसेज, कॉल डिटेल और आपत्तिजनक चैट के सबूत जुटाए जा सकें।



